Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeWorker newsअंबुजा सीमेंट की 'विजयक्रांति कॉन्ट्रैक्ट लेबर यूनियन' की वार्षिक आमसभा कल; कई...

अंबुजा सीमेंट की ‘विजयक्रांति कॉन्ट्रैक्ट लेबर यूनियन’ की वार्षिक आमसभा कल; कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

 

उप्परवाही (चंद्रपुर):
अंबुजा सीमेंट लिमिटेड, उप्परवाही (तहसील कोरपना, जिला चंद्रपुर) की ‘विजयक्रांति कंत्राटी कामगार संगठना’ (विजयक्रांति कॉन्ट्रैक्ट लेबर यूनियन) की विशेष साधारण सभा यानी वार्षिक आमसभा का आयोजन कल, रविवार 8 फरवरी 2026 को किया गया है। इस बैठक में श्रमिकों के हितों और भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया जाएगा।

बैठक का विवरण:
* तारीख: रविवार, 8 फरवरी 2026
* समय: दोपहर 12:30 बजे
* स्थान: सुवर्णा एग्रो टेक बैलमपुर/हीरापुर रोड
इन मुख्य मुद्दों (Agenda) पर होगी चर्चा:
यूनियन द्वारा जारी एजेंडा के अनुसार, सभा में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की जाएगी:

* नया मांग पत्र (Charter of Demands): 1 अप्रैल 2026 से अगले 3 वर्षों के लिए नए मांग पत्र पर चर्चा और निर्णय।
* लेबर कोड का विरोध: केंद्र सरकार के 4 नए श्रमिक कानूनों (Labour Codes) को वापस लेने की मांग।
* स्वास्थ्य और सुरक्षा: सीमेंट उद्योग में व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा (Occupational Health & Safety) की स्थिति की समीक्षा।
* वित्तीय रिपोर्ट: वर्ष 2024-25 का कार्य प्रतिवेदन और आय-व्यय (Audit) का विवरण प्रस्तुत करना।
* संगठन विस्तार: नए सदस्यों को जोड़ना और संगठन की मजबूती के लिए विशेष योगदान पर चर्चा।
उपस्थिति की अपील:
यूनियन के महासचिव बबन नारायण आत्राम ने सभी संबंधित सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण आमसभा में समय पर उपस्थित रहें। इस बैठक में लिए गए निर्णय आगामी वर्षों में सीमेंट उद्योग के अनुबंधित श्रमिकों की दिशा तय करेंगे। बैठक में सदयस्ता प्राप्त सभी श्रमिकों ने उपस्थित रहने की अपील बबन आत्राम महासचिव ने की है ।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular