Saturday, April 18, 2026
Google search engine
Homeब्रेकिंग न्यूज़कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने...

कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

इस हादसे पर ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना में घायल एक शख्स को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है

Coal Mine blast in Meghalaya
गुरुवार को मेघालय के ताशखाई स्थित कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ है। इस हादसे में असम के 16 मजदूरों की जान गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची गई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ताशखाई की कोयला खदान में एक धमाका हुआ, जिसके कारण इस खदान के भीतर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। अंदर काम कर रहे मजदूर वहीं फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा किया। खदान के भीतर फंसे मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि ये धमाका कैसे हुआ और इसके अन्य कारण क्या है, इसको लेकर जांच की जा रही है।

इस हादसे पर ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना में घायल एक शख्स को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए राजधानी शिलांग रेफर किया गया है। अधिकारियों से जब पूछा गया कि क्या यह खदान अवैध रूप से संचालित हो रही थी, इसके जवाब अधिकारियों ने माना ऐसा हो सकता है। विस्फोट के वजहों के बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने PMNRF से हर मरने वाले के परिवार वालों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का ऐलान किया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular