Saturday, April 18, 2026
Google search engine
HomeGadchandurअंबुजा सीमेंट मराठा माइंस स्थित श्री हनुमान मंदिर में कलश प्रतिष्ठा व...

अंबुजा सीमेंट मराठा माइंस स्थित श्री हनुमान मंदिर में कलश प्रतिष्ठा व महाप्रसाद का भव्य धार्मिक उत्सव संपन्न

गड़चांदूर : मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, मंगलवार, शके १९४७ के शुभ दिन पर मराठा माइंस स्थित श्री हनुमान मंदिर में धर्मप्रेमियों की उपस्थिती में भव्य धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर के सिरे से निर्माण व जीर्णोद्धार पूर्ण होने तथा कलश प्रतिष्ठा के पावन उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किया गया था।

मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं यूनिट प्रमुख श्री महेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन किया गया। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पंडितों द्वारा संपन्न कराई गई कलश स्थापना ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति-भाव से परिपूर्ण कर दिया।

पूजा के उपरांत बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने नए स्वरूप में निखरकर तैयार हुए श्री हनुमान मंदिर के दर्शन कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

स्थानीय नागरिकों ने मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार मराठा माइंस परिसर के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों तथा युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये पूजा समिति के प्रवक्ता संतोष कुलकर्णी ,शिधार्थ सोनि जी ,  सचिन देशमुख , विनय प्रधान , अमित रोशन , मनोज मोडक , बालू इटनकर व अन्य सहकर्मियों ने सहभाग लिया . कार्यक्रम का संचालन पंडित रामबाबू ने किया .

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Most Popular