भक्ति और श्रद्धा का संगम
उप्परवाही: विशेष प्रतिनिधि
अध्यात्म और लोक-कल्याण की भावना को संजोते हुए, अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (अदानी सीमेंट) की इकाई *’मराठा सीमेंट वर्क्स’ द्वारा एक अत्यंत पावन धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया । शास्त्रों में वर्णित विधि-विधान के अनुसार, नवनिर्मित मंदिर में “श्री गणपति प्राणप्रतिष्ठा याग एवं महापुजा”का आयोजन संपन्न होगा।
शास्त्रोक्त विधि से हुआ देव-आवाहन
सनातन धर्म में किसी भी नवनिर्मित मंदिर में विग्रह की स्थापना के लिए *प्राण-प्रतिष्ठा का विशेष महत्व माना जाता है कि मंत्रोच्चार और विशिष्ट ‘याग’ (यज्ञ) के माध्यम से देव-शक्ति को प्रतिमा में प्रतिष्ठित किया जाता है। संकष्ट चतुर्थी के शुभ अवसर पर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया , जो स्वयं विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है।
इकाई प्रमुख तथा आयोजन समिति प्रमुख श्री महेन्द्र सिंह राठौड़ ने सभी भक्तों को सपरिवार आमंत्रित किया ।
इस आयोजन से न केवल परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि यह एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी सुदृढ़ करेगा।
इस कार्यक्रम की सफतला के लिए सर्वश्री सिद्धांत सोनी , गुप्ता जी टेक्नीकल हेड , संतोष कुलकर्णी , विनय प्रधान , सचिन देशमुख , प्रवीण डाखरे पंडित रामबाबू , सुभाष मिश्रा , श्री पटलेजी सीपीपी , सतीश बल्कि , ठेका श्रमिक यूनियन विजयक्रांती के महासचिब बबन आत्राम , मोरेश्वर तिखट , अनिरुद्ध सिंह व अन्य ने सहयोग किया । कार्यक्रम पश्चात महाप्रसाद कराया गया . आयोजन समिति के सदस्य सचिन देशमुख ने बताया कि यूनिट हेड श्री महेंद्र सिंह राठौड़ जी के कार्यकाल में हनुमान मंदिर थूटरा माइंस , पुराना मंदिर जीर्णोद्धार सीसीआर के समीप व ये तीसरा कार्यक्रम है जो राधाकृष्ण मंदिर में संकष्ट चतुर्थी के उपलक्ष्य पर गणेश भगवान की प्राणप्रतिष्ठा हुयी .


इस आयोजन से न केवल परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि यह एकता और आध्यात्मिक चेतना को भी सुदृढ़ करेगा।
